आल जे&के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का कल से चक्का जाम: नहीं चलेंगी गाड़ियां

आल जे &के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने कल से चक्का जाम रखा है। चक्का जाम की उनकी यह घोषणा कुछ दिन पहले ही हो गई थी। इस सिलसिले में आज उनकी कोऑर्डिनेशन कमैटी की टीम सांबा में भी आई है। पत्रकारों से बात करते हुए इसमें उन्होंने कहा कि कल से चक्का जाम रहेगा। किसी भी तरह की गाड़ी नहीं चलेगी। उन्होंने यह कहा कि युवा राजपूत सभा द्वारा शुरू किए गए टोल प्लाजा को लेकर पहले भी उनकी तरफ से अघोषित चक्का जाम रहा है। लेकिन अब जैसे कि यह उनकी तरफ से कॉल दी गई है तो वह यह उम्मीद करते हैं कि युवा राजपूत सभा के सदस्य उनका समर्थन दें और इस काल को सफल बनाएं। उन्होंने यह कहा कि यह चक्का जाम कितनी देर तक चलेगा, यह सरकार पर निर्भर करता है किस तरह से उनका रिस्पांस रहता है। आगे की चक्का जाम की जो करवाई है इस पर निर्भर करेगी। हालांकि उनकी तरफ से यह इंडेफिनेट काल ही है।