अच्छी खबर है! सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 1 जुलाई, 2021 से बढ़ने जा रहा है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आखिरकार अच्छी खबर है! केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 1 जुलाई, 2021 से बढ़ने जा रहा है। महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 28% हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों के वेतन में प्रभावशाली वृद्धि होगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि उन्हें तीन लंबित किश्तों का भुगतान भी किया जाएगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 17 फीसदी की दर से डीए दिया जाता है। जब डीए बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा तो जाहिर तौर पर कर्मचारियों के वेतन में जबरदस्त इजाफा होगा। जून के महीने में करोड़ों कर्मचारी और पेंशनर के लिए अच्छी खबर आ सकती है। 

जून के महीने में DA पर लगी रोक हट सकती है। अगर ऐसा होता है सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से DA बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। डेढ़ साल से उनका DA Freeze चल रहा है। जब भी इन कर्मचारियों का DA बढ़ाया जाएगा तब एक साथ 3 किस्‍तें रिलीज होंगी। इससे उनकी सैलरी बढ़ जाएगी। Covid महामारी के कारण 2020 में सरकार ने DA बढ़ने से रोक दिया था।